फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टैंपो का टायर बदल रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत, तीसरा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस लाइन के सामने जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे टैंपो का टायर बदल रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरा दोस्त बाल-बाल बच गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीसरे दोस्त ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची । पुलिस ने दोनों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


नूरवाला की दीनानाथ कॉलोनी अनिल कुमार ने बताया कि वह प्रदीप (34) पुत्र राजबीर का पड़ोसी है। प्रदीप के पास टैंपो था। वह लोडिंग में टैंपो चलाता था। उसका दोस्त संजय (29) पुत्र सुभाष निवासी हरि सिंह कॉलोनी भी पेशे से चालक था। वह एक निजी कंपनी का लोडिंग का वाहन चलाता था। रात को भी संजय दिहाड़ी पर लोडिंग की गाड़ी चलाता था। प्रदीप व संजय वीरवार दोपहर को अपनी अपनी गाड़ी लोड कर दिल्ली गए थे। वहां इन्हें इनका हरि सिंह कॉलोनी निवासी दोस्त जसबीर भी मिल गया। तीनों अपनी अपनी गाड़ी लेकर शुक्रवार सुबह वापस लौट रहे थे। इन्होंने सुबह लगभग तीन बजे मुरथल के पास एक ढाबे पर खाना भी खाया। जब प्रदीप लगभग चार बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने पहुंचा तो गाड़ी का टायर निकल गया। उसने गाड़ी रोक ली। प्रदीप ने जसबीर के पास कॉल की मदद मांगी। जसबीर व संजय दोनों घर पहुंच गए थे। फिर दोनों घर से एक गाड़ी में प्रदीप की मदद करने के लिए पुलिस लाइन के सामने पहुंचे। प्रदीप व संजय टायर बदल रहे थे।
इसी वक्त समालखा की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने संजय व प्रदीप को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जसबीर इसमें बाल बाल बच गया। जसबीर ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। प्रदीप चार बच्चों व संजय दो बच्चों का पिता था। दोनों पर परिवार के पालन पोषण का जिम्मा था।
विज्ञापन

वर्जन-

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें