सड़क हादसे में घायल दोनों युवक
- फोटो : संवाद
इसराना थाना क्षेत्र में शाहपुर अड्डे पर रविवार रात को बाइक से रोहतक के लाखन माजरा गांव से हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं दो को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। उधर, एक घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि लाखन माजरा निवासी प्रदीप 30, रोहित 25, संजय और सोहन रात को बाइक से हरिद्वार जाने क लिए निकले थे। जैसे ही वह इसराना क्षेत्र में शाहपुर बस स्टैंड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक प्रदीप और रोहित की मौत हो गई। वहीं सोहन और संजय घायल हो गए। घायलों को पास के ही एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।