फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समागम में आए दो अनुयायी लापता, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। निरंकारी समागम में आए दो व्यक्ति लापता हो गए। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी जब वे नहीं मिले तो परिजनों ने उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

घनश्याम निवासी ग्राम बसी मध्य प्रदेश ने बताया कि वह अपने भाई प्रेम सिंह के साथ 28 अक्तूबर को समागम में शामिल होने आए थे। अगले दिन उसका भाई ब्लॉक सी में लंगर की सेवा से बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। वहीं मुख्तियार सिंह निवासी होशियारा पट्टी पंजाब ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 27 अक्तूबर को समागम में आया था। अगले दिन 28 अक्तूबर को उसके पिता गुरदयाल सिंह 77 वर्ष ब्लॉक डी में लंगर खान के लिए गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें