फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के दो दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए शुुक्रवार को पहली वरीयता सूची जारी होने के बाद विद्यार्थियों में फीस जमा करवाने की कवायद जारी है। पहले चरण में फीस जमा करवाने का मंगलवार को अंतिम दिन रहेगा। रविवार को अवकाश के बावजूद काफी संख्या में युवा कॉलेजों में फीस जमा करवाने पहुंचे। शहर के तीनों प्रमुख एडेड कॉलेजों में 15-15 फीस काउंटर बनाए गए हैं ताकि युवाओं को फीस जमा करवाने में कोई असुविधा न हो। वहीं देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय समेत अन्य कॉलेजों में युवाओं की सुविधा के लिए फीस काउंटर बनाए गए हैं। वहीं, दाखिला प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है। अभ्यर्थी पहले चरण में नौ जुलाई तक फीस जमा कराकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। जारी नए शेड्यूल के अनुसार 10 जुलाई को दूसरी वरियता सूची जारी होगी।
विज्ञापन




शनिवार शाम तक प्रदेश में 9716 विद्यार्थी जबकि रविवार शाम तक करीब 15 हजार फीस जमा करवाकर दाखिला ले चुके हैं। जिले के विभिन्न कॉलेजों में करीब 1400 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित किया।




बॉक्स
यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल

पहली प्रोविजनल मेरिट सूची - 04 जुलाई

पहली फाइनल मेरिट सूची - 05 जुलाई

फीस जमा करने का समय - 05 से 09 जुलाई

दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची - 10 जुलाई

दूसरी फाइनल मेरिट सूची - 11 जुलाई

फीस जमा करने का समय - 11 से 13 जुलाई

तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग की तिथि - 16 जुलाई

पंजीकरण के पोर्टल दोबारा खुलेगा - 17 जुलाई

100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 17 से 23 जुलाई

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 24 से 30 जुलाई।


बॉक्स


14 कॉलेजों में 11140 सीटों पर होगा दाखिला
जिले के 14 कॉलेजों में 11140 सीटों पर दाखिला होना है जबकि 20 हजार से अधिक आवेदन हुए हैंं। इनमें शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों में ही 15 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं जो कुल 5910 सीटों का अढ़ाई गुणा से अधिक है। वहीं, जिले में इस बार 16233 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10783 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने आईटीआई समेत दूसरे संस्थानों में आवेदन किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं। प्रदेश स्तर पर करीब 61 प्रतिशत ही आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
विज्ञापन






वर्जन-

वरीयता सूची जारी होने के बाद स्नातक कक्षाओं में पहले चरण में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने की प्रक्रिया जारी है। पहली वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थी समय रहते फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर लें। 10 जुलाई को दूसरी वरियता सूची जारी होगी।
विज्ञापन

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें