फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जनता समाधान शिविर में आईं दो शिकायतें

Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। उपमंडल स्तर पर वीरवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें दो शिकायत मिलीं। यह शिकायतें नाला निर्माण कार्य पूरा कराने और फैमिली आईडी में आय कम कराने से संबंधित रहीं। जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को तुंरत समाधान करने के निर्देश दिए। संजय वासी पलडी गांव ने बताया कि ग्राम पंचायत उनकी गली में गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बना रही है।
विज्ञापन

नाला निर्माण शुरू करने के बाद उसके घर के सामने दूषित पानी दस दिनों से खड़ा है। जिससे उन्हें आवाजाही के साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी सता रहा है। उन्होंने रुके हुए नाला निर्माण कार्य को पूरा कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने बीडीपीओ कार्यालय को नाला निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए है। भीरा वासी इसराना ने फेमिली आईडी में दर्ज ज्यादा आय को ठीक कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम नवदीप नैन ने संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश दिए है। इस मौके पर एसडीएम नवदीप नैन ने अधिकारियों को शिविर में आई शिकायतों के समाधान को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें