किला थाना व सेक्टर 13-17 पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध छह बोतल व 16 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
किला थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व में हरि सिंह चौक पर गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि रफल की कोठी के पास एक अज्ञात व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेच रहा है। टीम ने तुरंत दबिश देते हुए युवक को काबू किया। युवक ने नाम मोहित पुत्र कृष्ण निवासी देशराज कालोनी बताया। कट्टे की तलाशी लेने पर छह बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई।
वहीं सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि उनकी एक टीम मुख्य सिपाही नरेश के नेतृत्व में सेक्टर 13-17 चौक पर गश्त पर थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि चरणजीत निवासी ज्योति कॉलोनी अवैध रूप से शराब बेच रहा है। टीम ने तुरंत दबिश देते हुए युवक को काबू किया। युवक के पास से 16 पव्वे बरामद हुए। जिसको मौके पर गिरफ्तार किया।