फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर दो कार भिड़ीं, एयर बैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र में गुरु तेगबहादुर गेट के सामने दो कारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। इससे कार सवारों की जान बच गई और उन्हें मामूली चोट आई। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। जीटी रोड पर गुरु तेग बहादुर गेट के सामने लाल बत्ती होने से एक कार सर्विस रोड की ओर से आ रही थी। लाल बत्ती होने के बावजूद कार सवार आगे बढ़ गया। उसी समय दूसरी लेन से आए कार सवार ने अपनी कार को मोड़ा तो दोनों कार भीड़ गईं। इससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी किरण ने बताया कि देर रात को हादसा हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें