फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहले दिन कैंसर के दो मरीजों की हुई कीमोथेरेपी

विज्ञापन
कैंसर यूनिट। आर्काइव
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में छह बेड की कैंसर यूनिट की सौगात बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर मिल गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ऑनलाइन उद्घाटन करना था, उनके एक कार्यक्रम में व्यस्त होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने यूनिट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैंसर यूनिट में पहले दिन दो मरीजों की कीमोथेरेपी की गई। अब झज्जर स्थित कैंसर इंस्टीट्यूट से पहली कीमोथेरेपी करा चुके मरीजों की दूसरी और तीसरी स्टेज की कीमोथेरेपी की जाएगी।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बुधवार को कैंसर यूनिट का रिबन काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने मरीजों से बात की और उनको लगातार इलाज कराना चाहिए। लोगों को इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैंसर गंभीर बीमारी है।
विज्ञापन

लोगों को प्रारंभिक स्तर पर ही इसकी जांच कराकर इलाज कराना चाहिए। लोगों को कैंसर मिलने पर घबराना नहीं चाहिए। लोग हिम्मत के साथ गंभीर बीमारियों को भी हरा चुके हैं। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ एनएचएम डॉ. रिंकू सांगवान, एमएस डॉ. श्यामलाल, डॉ. सुखदीप कौर मौजूद, डाॅ. शिवांश मलिक, नर्सिंग ऑफिसर सोमबीर और विजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें