फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डांट पर नाराज होकर घर से भागे दो सगे भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी से पांच दिन पहले लापता हुए दो सगे भाइयों के मामले में जांच के बाद पता चला है कि दोनों युवक किसी हादसे का शिकार नहीं हुए, बल्कि गलत संगति में पड़ने के कारण मां की ओर से लगाई गई फटकार से नाराज होकर घर छोड़कर चले गए हैं। पिछले पांच दिनों से दोनों बेटों का कोई सुराग न मिलने के कारण परिजन परेशान है। मां की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे गोलू और निरंजन कॉलोनी के कुछ गलत लड़कों की संगति में पड़ गए थे। वे पूरा-पूरा दिन उन्हीं लड़कों के साथ बिताते थे और देर रात घर लौटते थे। भविष्य में इस गलत संगति से बचाने के लिए दोनों को कई बार प्यार से समझाया था। जब वे नहीं माने तो पांच अक्टूबर को दोनों को जमकर डांट लगा दी। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों की कहासुनी हो गई और वे घर से निकल गए।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस के प्रभारी अरविंद ने बताया कि मां सुनीता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों लड़कों का हुलिया और फोटो आसपास की सभी पुलिस चौकियों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और जिला पुलिस के ग्रुपों में साझा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं और उनके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें