पानीपत। भैंसवाल गांव में घर लाैट रहे दाे भाइयाें पर हमला कर दिया। उन्होंने चचेरे भाई व चाचा पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भैंसवाल गांव के विपिन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके चाचा सेनवीर और पिता विनाेद का जमीन का काेर्ट में अलग-अलग केस विचाराधीन है। उसके पिता के मामले में काेर्ट ने चाचा सेनवीर के खिलाफ स्टे के आदेश दे रखे हैं। वह अपने भाई नितिन के साथ शुक्रवार दाेपहर 12 बजे जमीन पर गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके चाचा सेनवीर व उनके बेटे राेहित ने मिलकर नींव के गड्ढों काे बंद कर दिया। उक्त दोनों ने अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। उक्त लोगों ने उन हमला कर दिया। उनके भाई नीतिन की कमर पर नुकीली वस्तु से हमला किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ब्यूरो