मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र में पानीपत उटला रोड पर कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों विनोद 30 निवासी उटला व कुंदन 31 निवासी बिहार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
हादसा मतलौडा थाना क्षेत्र में थर्मल चौकी क्षेत्र में शनिवार रात को उटला गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि विनोद व कुंदन पानीपत से उटला की ओर जा रहे थे। तभी मतलौडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया यहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। विनोद का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि कुंदन के परिजनों के बिहार से पहुंचने का इंतजार है।
पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी के नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगो की मौत हो गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कार चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है।