गांव निजामपुर में कैनरा बैंक के पास स्थित परचून की दुकान से सदर थाना पुलिस ने और देवी लाल पार्क के पास से सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने देसी शराब की बोतल व पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस ने शराब बरामद कर आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सदर थाना पुलिस ने नरेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी न्यू रमेश नगर को गांव निजामपुर केनरा बैंक के पास से गिरफ्तार किया। ये अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा था। इसके पास से 11 देसी शराब की बोतल मिली है। ये दुकान में रखकर शराब बेच रहा था। वहीं दूसरी ओर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने देवी लाल पार्क के पास से विजय पुत्र दर्शन निवासी काबडी को पकड़ा। ये पानीपत से गांव काबड़ी शराब बेचने के लिए एक्टिवा पर जा रहा था। तलाशी लेने पर इसके पास से देसी शराब की 24 बोतल व 100 देसी के पव्वे मिले। इनके पास शराब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं मिला।