फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो तीरंदाजों का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम में चयन

Thu, 09 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। एनवी आर्चरी एकेडमी के दो तीरंदाजों का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी आर्चरी टीम में हुआ है। खिलाड़ी हर्षित और सितांशु दो साल से तीरंदाजी में मेहनत कर रहे हैं। चयन प्रक्रिया कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज आर्चरी ट्रायल में हुआ जिसमें विभिन्न कॉलेजों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कम्पाउंड राउंड में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

जिला आर्चरी कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। युवा खिलाड़ी लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। हर्षित और सितांशु ने यह साबित कर दिया है कि अगर लगन और सही मार्गदर्शन मिले तो छोटे शहरों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें