बैठक कर विचार-विमर्श करते आरोहण फाउंडेशन के सदस्य। संवाद
इसराना। सूरजन सिंह मलिक की स्मृति में आरोहण फाउंडेशन व बुआना लाखू ग्राम पंचायत की ओर से 12 अक्टूबर को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की। आरोहण फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप मलिक ने बताया कि 12 अक्टूबर को स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श देगी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. यशपाल सिंह, डाॅ. सचिन एस इंगोले के अलावा डाॅ. सिद्धार्थ व डाॅ. लवप्रीत सिंह मरीजों की जांच करेंगे। सरपंच मोहित मलिक ने बताया कि शिविर में मरीजों की जांच के साथ उन्हें मुफ्त में दवा भी दी जाएंगी। मौके पर बाल पहलवान, चांद सिंह मलिक, रामफल मलिक व ओमप्रकाश शास्त्री मौजूद रहे। संवाद