फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया इंस्पेक्टर को लगभग डेढ़ माह पूर्व हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी करने के दो आरोपी आशीष और सोनू निवासी नौल्था को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी सोनू को अनाज मंडी व आशीष को सनौली रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने महिला वकील व एक अन्य महिला के साथ मिलकर मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
वीरवार को डीएसपी सुरेश सैनी ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात मलेरिया इंस्पेक्टर ने सात जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि गोहाना मोड़ पर उसे जानकार नौल्था निवासी नरेंद्र पंडित खड़ा मिला। नरेंद्र के साथ दो महिला खड़ी थीं। नरेंद्र ने आवाज लगाकर उसे अपने पास बुलाया और हालचाल जानने लगा। उसी समय महिलाओं ने उसका नंबर ले लिया।
विज्ञापन

एक महिला ने खुद को वकील और दूसरे ने उसकी सहेली बताया था। अगले दिन महिला वकील ने उसे फोन किया और इलाज और दवा के लिए कुछ बात की। इसके बाद महिला वकील की सहेली का भी फोन आने लगे। एक दो बार वह दवा लेने के बहाने अस्पताल भी आई थी। छह जुलाई को महिला ने फोन कर उसे अपने फ्लैट पर बुलाया। फ्लैट में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद उन्हें अपने बेडरूम में ले गई और कपड़े उतरवाकर संबंध बनाने के लिए कहा। इसी दौरान दो युवक कमरे के अंदर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रेप में मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 11 लाख रुपये की मांग की। कुछ देर बाद महिला वकील भी वहां आ गई। इन्होंने मिलकर चार लाख में मामला तय कर दिया। उनका मोबाइल फोन और 22.50 हजार रुपये भी ले लिए।
पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-2 की टीम को सौंपी। टीम ने बुधवार शाम को आरोपी सोनू और आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें