फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मकान से रेपर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार मशीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सीआईए थ्री की टीम ने नारायणा गांव में डिडवाडी रोड पर खेतों में बने मकान से रेपर ( तुड़ा बनाने की मशीन ) चोरी के दो आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से रेपर मशीन भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान डिडवाडी निवासी बिजेंद्र व जयप्रकाश उर्फ जेपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मशीन चोरी की शिकायत थाना समालखा में डिडवाड़ी निवासी वेद सिंह ने दर्ज करवाई थी। बुधवार शाम को दोनों आरोपियों को डिडवाड़ी अड्डे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विशाल के साथ मिलकर रेपर मशीन चोरी की बात को स्वीकार कर लिया है। आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने बताया कि उसकी वेद सिंह से दो महीने पहले कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते उसने बिजेंद्र व विशाल के साथ मिलकर खेत में खड़ी उसकी रेपर चोरी कर ली।
27 मई को वे तीनों वेद सिंह का रेपर चोरी कर मूनक नहर झाल पर ले गए और वहां मशीन को नहर में डाल दिया। पुलिस ने चोरी की मशीन मुनक नहर से बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें