फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर मां-बेटे को डंडों से चोट मारने के दो आरोपी काबू

Sun, 15 Mar 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पुलिस ने महावटी गांव में घर में घुसकर मां-बेटे को डंडों से चोट मारने के आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में महावटी के आर्यन व सोनू उर्फ मैंगो से दो डंडे बरामद किए हैं। दोनों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हलदाना चौकी प्रभारी राणा प्रताप ने बताया कि महावटी गांव निवासी प्रवीन पत्नी रोहताश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चार मार्च को गांव निवासी सोनू उर्फ मैंगो, मुकेश, विनय, जतिन, बेदा व सतपाल के लड़कों ने मिलकर उनके घर में घुसकर उसको व बेटे जतिन को डंडों व पंच से हमला कर दिया था। हमले में दोनों मां बेटों को चोट आई थी, साथ ही उन दोनों को हाथ व सिर पर गंभीर चोट आई थी। थाना समालखा में महिला प्रवीन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोट मारने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें