फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुश हत्याकांड के दो आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए-वन ने लोहारी गांव मे हुई अंकुश की हत्या के मामले मे फरार चल रहे आरोपियों में से दो आरोपियों पवन और सतनारायण को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने पुलिस का पक्ष जानने के बाद आरोपियों का पांच दिन का रिमांड मंजूर किया है। वहीं पुलिस पवन व सतनारायण से रिमांड के दौरान अंकुश हत्याकांड के अन्य फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

वहीं अंकुश हत्याकांड में गांव लोहारी के सरपंच संदीप पुत्र रामेहर, पवन पुत्र बालकिशन, बिंटू पुत्र राममेहर, संजय पुत्र राममेहर, दिनेश पुत्र जय सिंह, कीमती पुत्र भागा, राजपाल पुत्र दयानंद, जयसिंह पुत्र सूरजन, अनिल पुत्र पप्पू, शीशपाल पुत्र प्रितु व अजय पुत्र सुरेश फरार है। सीआईए वन के इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि अंकुश हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है, दोनों से फरार आरोपियों के पते ठिकानों की जानकारी लेकर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी ओर, अंकुश हत्याकांड को लेकर गांव लोहारी में उपजे तनाव के हालत अब काफी हद तक सामान्य हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें