पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सीआईए-2 ने जेब काटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में कुल चार वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के कब्ज से 36,400 रुपये बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोहाना के आर्य नगर निवासी मस्तान और सोनीपत के घडवाल निवासी सोमबीर के रूप में हुई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने 15 फरवरी को पानीपत से समालखा जा रही बस में एक युवक की जेब काट कर 29,500 रुपये निकालने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। इसके अलावार आरोपियों ने शहर थाना क्षेत्र की तीन अलग अलग वारदातों का खुलासा हुआ।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. 15 फरवरी को पानीपत बस स्टैंड से समालखा जा रही बस में बैठे युवक की जेब काटकर 29,500 रुपए की नकदी निकाली।
2. आठ फरवरी को लाल बत्ती चौक के नजदीक एक महिला के थैले से पर्स चोरी किया, पर्स में 18000 रुपए थे।
3. 11 फरवरी को जीटी रोड पर एक महिला के थैल से पर्स चोरी किया, पर्स में 18000 रुपए थे।
4. 23 दिसंबर को जीटी रोड पर लाल बत्ती चौक के पास एक महिला का पर्स चोरी किया, पर्स में 24500 रुपए थे।