फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर कैंटर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हथियार के बल पर कैंटर चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को सीआईए-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी बरामद करने के लिए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने दोनों युवकों को सेक्टर 18 मोड़ से काबू किया गया। आरोपियों ने अपनी पहचान कलंदर चौक निवासी अंकित और वीरभवन चुंगी निवासी इशु के रूप में बताई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने नवंबर 2021 में कैंटर चालक ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया।
गौरतलब है कि एमपी निवासी सुरेश ने 26 नवंबर को किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह रात 11 बजे यूपी, गाजियाबाद की लोहा मंडी से कैंटर में मैदा लोड कर पानीपत के लिए चला था। जब वह कुटानी रोड के पास पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने बाइक को कैंटर के सामने खड़ी कर उसको नीचे उतारा और पिस्तौल के बल पर उससे मोबाइल फोन, नौ हजार रुपये, छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें