फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घूमने निकले तीन दोस्तों पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार व डंडा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव राक्सेड़ा में बैगा रोड पर घूमने निकले तीन दोस्तों पर तलवार, डंडों और रॉड से हमला करने के मामले में हथवाला चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राक्सेड़ा निवासी सुखदेव और रूप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हथवाला चौकी प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि राक्सेड़ा निवासी प्रशांत ने शिकायत दी थी कि 28 अगस्त की रात वह अपने दोस्त सुनील और गौरव के साथ टहल रहा था। तभी सफेद कार से आए गांव के ही सुखदेव, राजू, करन, रूपा और सुखदेव के जीजा ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने गौरव व बीच-बचाव करने आए प्रशांत और सुनील के साथ जमकर मारपीट की। शोर मचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वीरवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी सुखदेव ने खुलासा किया कि गौरव के साथ उसकी पुरानी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक तलवार व एक डंडा बरामद कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें