फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक से मारपीट कर बाइक छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने सर्कस ग्राउंड के साथ लगते गंदा नाला की पटरी पर युवक से मारपीट कर बाइक छीनने के दो आरोपियों को मंगलवार शाम को कृपाल आश्रम के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान धमीजा कॉलोनी हाल भोला चौक नूरवाला निवासी सन्नी उर्फ नेपाली व जसाना गांव शामली यूपी हाल गीता कॉलोनी नूरवाला निवासी विशाल उर्फ जमुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। पुलिस ने अब फरार आरोपी राहुल उर्फ भोला की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक बरसत रोड पर कृपाल आश्रम के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी राहुल उर्फ भोला के साथ मिलकर 27 फरवरी को दिन में सर्कस ग्राउंड के साथ लगते गंदा नाला की पटरी पर एक युवक से मारपीट कर उसकी बाइक छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। बाइक छीनने की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में कच्चा कैंप निवासी गुलफाम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने वारदात के अतिरिक्त 27 फरवरी को अमर भवन चौक के नजदीक एक परचून की दुकान में घुसकर दुकान संचालक से मारपीट कर नकदी छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। वारदात के बारे में थाना किला में अमर भवन चौक निवासी सरदार महेंद्र सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें