मतलौडा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मार्केट कमेटी कार्यालय प्रांगण में अनाज मंडी मतलौडा की दुकानों की सार्वजनिक रूप से बोली कराई। सबसे महंगी बोली 1.86 करोड़ में छूटी। इसे सेना के रिटायर्ड अधिकारी रामफल दहिया ने खरीदा।
बोली प्रक्रिया में अनाज मंडी और सब्जीमंडी की 11 दुकानाें के प्लॉट 13.90 करोड़ रुपये में बिकी। मार्केटिंग बोर्ड पंचकूला की ओर से ऑब्जर्वर के रूप में मार्केटिंग बोर्ड के सोनीपत एक्सईएन रोजश कक्कड़, डीएमईओ राजीव चौधरी, डीसी की ओर से नायब तहसीलदार गुरुदेव सिंह, मंडी प्रधान विनय गुप्ता और मार्केट कमेटी सचिव दीपक सहवाग मौजूद रहे।
इस दौरान अनाज मंडी की आढ़त की 20 गुना 50 फीट लंबाई चौड़ाई के छह प्लाटों की नीलामी की गई थी। करीब 35 एकड़ में फैली अनाज मंडी में 126 दुकानें है। देहात के लोग आढ़त की दुकानें करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं।