माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। गायन में तुषार और नृत्य प्रतियोगिता में सुजल अव्वल रहे।
दूसरे दिन नृत्य व गायन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शास्त्रीय, लोक और फिल्मी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गायन प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार और डॉ. मोनिका वर्मा ने निभाई। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा और डॉ. अर्पणा गर्ग निर्णायक रहे।
गायन प्रतियोगिता में तुषार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सुधीर द्वितीय और केशव तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में सुजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशा नांदल द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रिया यादव व पल्लवी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी विभु पालीवाल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वरोजगार अपनाने, भारत के समृद्ध इतिहास से जुड़ने और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रेरक कविता के माध्यम से छात्रों में नया जोश भरा।
कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी और प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने संबोधन में विद्यार्थियों की तारीफ की। मंच संचालन डॉ. निर्मला और डॉ. ज्योति गहलोत ने किया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के उपप्रधान परम वीर ढींगरा, युधिष्ठिर मिगलानी, उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, डॉ. सुनित शर्मा व डॉ. पूनम मदान मौजूद रहे।
आईबी पीजी कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्र