फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राचीन शिव मंदिर में धूमधाम से हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह

विज्ञापन
शोभायात्रा में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
शोभायात्रा व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
विज्ञापन

-राधा-कृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राम नगर तहसील कैंप स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन बड़ी धूमधाम व श्रद्धा के साथ किया गया। शोभायात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मुख्य अतिथि श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा व सरपरस्त राजकुमार जैन रहे। विशिष्ट अतिथि शनि मंदिर सेक्टर 13-17 के संचालक वेद मेहता व रजनीश गुप्ता रहे। भगवान शालिग्राम की बरात बैंड-बाजे व ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए तहसील कैंप की मुख्य गलियों और सड़कों से होकर गुजरी। बरात में वर पक्ष के लोग पगड़ियां बांधे हुए थे और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी नजर आईं। रात करीब नौ बजे बरात प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में निकाली गई राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर पक्ष की तरफ से विनय भोला, रेखा भोला, पम्मी भोला, वीना भोला और वधू पक्ष से यशपाल वर्मा, चंचल वर्मा व तेजभान वर्मा के परिवार ने रस्म निभाईं। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान सुभाष गुलाटी ने सभी अतिथियों को दुशाला व स्मृति चिह्न और तुलसी व्रत रखने वाली पांच कन्याओं को शॉल व राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव कमल नयन वर्मा, सुरेंद्र चावला, विनोद कुकरेजा, देवकी मनोचा, पम्मी आनंद, अरुण मल्होत्रा व हरीश वर्मा मौजूद रहे।
1-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें