फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 29 के सामने जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के गांव पुरवाआशा के रहने वाले किशनलाल का परिवार पिछले 13 सालों से पानीपत की एकता विहार कॉलोनी में किराये पर रहता है। उनका बड़ा बेटा किशोर टैक्सटाइल फैक्टरी में दर्जी है और छोटा बेटा 24 वर्षीय रवि शर्मा सेक्टर 29 में एक फैक्टरी में सुपरवाइजर था। रवि शर्मा रविवार को छुट्टी होने के कारण शाम चार बजे अपने दोस्त नीरज के साथ बाइक की सर्विस कराने जा रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर सेक्टर 29 के सामने करनाल की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रवि को सिर में गंभीर चोटें आई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
रवि शर्मा के रिश्ते के लिए अगले सप्ताह आने थे मेहमान
रवि शर्मा के परिवार में उसके रिश्ते को लेकर खुशियों का माहौल था। रवि के रिश्ते के लिए अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश से मेहमान आने वाले थे। रविवार को रवि की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें