फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्राला चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को रोंदा, दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना पुलिस नाके पर वेस्ट कपड़े से भरे ट्राला के चालक ने शनिवार शाम करीब आठ बजे कई मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक का पैर कट गया। हादसा इतना खतरनाक था कि एक व्यक्ति की गर्दन धड़ से अलग हाे गई। ट्राला चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। उसने पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को भी पीछे से टक्कर मार दी थी। सनौली थाना पुलिस ने दोनों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक चालक वेस्ट कपड़े का ट्राला लेकर पानीपत से यूपी की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्राला चालक ने नेशनल हाईवे 709 एडी पर यमुना नाके पर चार मोटरसाइकिल सवारों और पराली की ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी और दो मोटरसाइकिल सवारों के ऊपर पहिया चढ़ा दिया और पुलिस नाका होने पर चालक आगे नहीं भाग पाया। पुलिस ने उसको मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्राले के नीचे फंसे मोटरसाइकिल सवारों को निकाला। इस हादसे में रहमान निवासी रामड़ा आर और गुफरान बराला कांधला यूपी की मौत हाे गई। तीसरे का पैर कट गया है। उसको शहर के एक अस्पताल में दाखिल कराया है। बताया जा रहा है कि गुफरान पानीपत में काम करता था। वह बाइक से यूपी अपने गांव जा रहा था। रहमान के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सनौली थाना पुलिस प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है। वह फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शवों का रविवार को पोस्टमार्टम कराएगी। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें