पानीपत। डाडोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक वहां से फरार हो गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी के कोंट रोड निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उसके पिता राजकुमार (55) ट्रक चालक थे। उसके पिता 20 मई को ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश में गए थे। वह वहां से सामान लोड कर भिवानी लौट रहे थे। वहां से लौटते वक्त डाडोला गांव के पास उसके पिता राजकुमार के ट्रक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की जाए।