फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक चालक ने स्वास्थ्य कर्मी को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर रोहतक बाइपास के पास एक ट्रक चालक ने स्वास्थ्य कर्मचारी को कुचल दिया। कर्मचारी मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में काम कर वापस अपने गांव जौरासी खास लौट रहा था। कर्मी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

जौरासी खास गांव के रितेश ने बताया कि वह मॉडल टाउन स्थित छाबड़ा अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में नौकरी करता है। बुधवार रात सवा आठ बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। रास्ते में पार्क अस्पताल के सामने एक ट्रक ने उसकी एक्टिवा पर पीछे से टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया। ट्रक का पिछला टायर उसके पैर को कुचल गया। वह बेहोश हो गया। उसे होश आया तो वह निजी अस्पताल में मिला। उसे राहगीरों ने इलाज के लिए दाखिल कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें