सनौली रोड पर ट्रक चालक ने बाइक सवार दादी-पोते को टक्कर मार दी। दादी और पोता सड़क पर गिर गए और ट्रक चालक ने दादी की टांग के ऊपर से पहिया उतार दिया। उपचार के दौरान दादी की एक टांग डॉक्टरों को काटनी पड़ी। पुलिस ने पोते की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
निबंरी निवासी जितेंद्र पुत्र जोगिंद्र ने बताया कि वह बुधवार को अपनी दादी बेदी देवी को बाइक पर बैठाकर संजय चौक से अपने लौट रहा था। जब वह छौक्कर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हुई और वह जमीन पर गिरे। ट्रक दादी की टांगों के उपर से उतर गया। ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दादी की उपचार के दौरान टांग कट गई। चांदनीबाग थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।