फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकाले 24 हजार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू रामपुरा कॉलोनी निवासी सेना के जवान के खाते से तीन बार में कुल 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। जवान के बेटे ने बताया कि उसने लाल बत्ती चौक स्थित एटीएम मशीन से पिता के डेबिट कार्ड से एक हजार रुपये निकलवाए थे, जब वह घर पहुंचा तो खाते से 24 हजार रुपये कटे मिले। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहब दास पुत्र बालकिशन निवासी न्यू रामपुरा कॉलोनी ने बताया कि उसके पिता आर्मी में हवलदार के पद पर कार्यरत है। उसके पिता का गोहाना में पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। पिता ने घर खर्च व अन्य जरुरत होने पर एक एटीएम कार्ड घर दे रखा था। जिस एटीएम कार्ड से उसने 11 जुलाई को लाल बत्ती स्थित एटीएम मशीन से एक हजार रुपये निकलवाए थे। जब वह घर पहुंचा तो उसके फोन में तीन मैसेज मिले, जिनमें दो 10 हजार के थे व एक चार हजार। अज्ञात आरोपी ने एटीएम क्लोन की मदद से खाते से 24 हजार की नकदी निकाल ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें