फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरियों की काली राख से परेशान होकर ग्रामीणों ने एसडीएम, विधायक और पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
खेतोंं में पहुंच रही राख का विरोध करते किसान और ग्रामीण। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
सनौली। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाली काली राख को जमीन में डालकर भरा भरने से परेशान किसानों की फसल खराब होने और प्रदूषण से परेशान होकर ग्रामीणोंं ने इसकी शिकायत एसडीएम समालखा, विधायक मनमोहन भडाना, प्र‎दूषण विभाग और सनौली थाना पुलिस को दी हैं। हवा में उड़ती राख से परेशान आसपास के निवासियों और किसानों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह राख सनौली थाना व गोशाला के नजदीक नेशनल हाईवे सड़क के पास करीब 15 एकड़ जमीन पर राखी डंपरों से डाली जा रही हैं। रात के अंधेरे में बडे-बडे डंपर राख डाल रहे हैं। सुबह किसान देखते है तो राख उड़कर खेतों में पहुंचकर फसलों को खराब कर रही है।
विज्ञापन

किसान सचिन, कृष्ण, रणधीर, रामचन्दर, राजबीर, अमित व बिल्ला ने बताया कि उड़ती राख से उनकी फसल खराब हो रही हैं। रात के अंधेरे में राखी डालने से पड़ोसी किसान व सड़क पर वाहन चालक परेशान हैं। आसपास के खेतों में राख उड़कर फसलों व खेतों में जम रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम, प्रदूषण विभाग, विधायक मनमोहन भडाना, सनौली थाना पुलिस को दी है, साथ ही उन्होंने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें