अशोक विहार कॉलोनी में एक युवक ने सांस व एलर्जी की लंबी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही परिजन काम से घर लौटे। वहीं किला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों के अनुसार अनिल(28) पुत्र अशोक कुमार निवासी अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था। वह दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते है। पिता ने बताया कि अशोक को सांस व एलर्जी की बीमारी थी। जिसका उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, रोहतक कई जगह पर इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं हुआ। जिससे वह कई दिनों से मानसिक परेशान चल रहा था। शनिवार को वह काम पर चले गए थे। वह घर पर अकेला था। दोपहर तीन बजे पड़ोसी जगदीश का फोन आया और बेटे ने फंदा लगाने की सूचना दी। जिस सूचना पर वह घर लौटे। पड़ोसी तब तक शव को नीचे उतार चुके थे।