जाटल रोड पर दो फैक्टरी मालिकों ने अज्ञात के खिलाफ ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल समेत अन्य सामान चोरी करने के आरोप में असंध नाका चौकी पुलिस को शिकायत दी।
सुरेंद्र निवासी गांधी मंडी ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर एस राइस मिल्स नाम से फैक्टरी है। शनिवार को जब वह फैक्टरी पहुंचा तो बिजली ट्रांसफार्मर से कॉपर क्वाइल समेत अन्य सामान चोरी मिला। वहीं दूसरी ओर सुभाषचंद निवासी गांधी मंडी ने भी ट्रांसफार्मर से कोपर क्वाइल चोरी होने की असंध नाका चौकी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 136 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।