फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लू से परेशानी, कल बारिश से राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी लगातार बनी हुई है। जिसके चलते लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। वीरवार को तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार और अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील है। पिछले सप्ताह वीरवार और शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान लगातार बढ़ने लगा है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को तेज धूप व हवा की तेज रफ्तार के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर तेज लू चलने के कारण लोगों को घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों चेहरे पर सूती कपड़ा बांधकर बाहर जाने लगी हैं। वहीं छोटे बच्चों को छाते का सहारा लेकर परिवारजन स्कूल बस या स्कूलों तक छोड़ने जाते हैं। बढ़ती गर्मी के कारण पंखे की हवा भी फेल नजर आने लगी है। बढ़ती गर्मी के साथ संक्रामक रोग भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें