पानीपत। पैसों के लेन-देन में परेशान केमिकल व्यापारी संदीप अरोड़ा (45) ने विराट नगर-2 स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर जान दे दी।
उनका शव बेल्ट के साथ लटका मिला है। परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
माॅडल टाउन के राजेश अराेड़ा ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस काे बताया कि उनके छोटे भाई संदीप अराेड़ा का केमिकल का काराेबार था। वे इसके साथ प्रॉपर्टी का भी काम करते थे। संदीप अरोड़ा पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे थे।
उनका पैसों के लिए किसी के साथ लेन-देन था। वह वीरवार रात घर से गया था। उनको शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि संदीप ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वह जानकारी मिलते ही विराट नगर-2 स्थित निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। संदीप कमरे के अंदर बेल्ट से लटका मिला। उनकी तीन बेटियां हैं।
थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची। यह क्षेत्र पुराना औद्योगिक थाना पुलिस का मिला। इसके बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कराए।