फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गृह क्लेश से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सौदापुर गांव में एक अधेड़ ने गृह क्लेश से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। अधेड़ का मंगलवार रात को पत्नी के साथ झगड़ा भी हुआ था। सुबह उसका शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। लोगों की सूचना पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सौदापुर गांव निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उसका पड़ोसी पवन (52) मेहनत मजदूरी करता था। वह दो बेटों और एक बेटी का पिता था। उसका एक बेटा लुधियाना व दूसरा अंबाला में रहता है। बड़े बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। पवन का अकसर उसकी पत्नी से झगड़ा होता था। मंगलवार रात 12 बजे भी दोनों का झगड़ा हो गया। इसके बाद पवन अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह उसकी पत्नी उसे उठाने के लिए गई। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो पवन का शव पंखे पर रस्सी के साथ फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें