फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निगम के पे रोल कर्मचारियों को भी मिलेगा गेहूं के लिए ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम की तर्ज पर अब शहरी स्थानीय निकाय के कर्मचारियों को गेहूं के लिए ऋण मिलेगा। इसे लेकर बुधवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा से चंडीगढ़ में मिले। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश भर के अन्य निगमों में भी ये सुविधा दी जा रही है। नगर निगम के करीब 200 पक्के कर्मचारी इस लाभ ले चुके हैं लेकिन पे रोल वाले करीब 380 कर्मचारी इस सुविधा से वंचित हैं। इसलिए इन कर्मचारियों को भी ये ऋण की सुविधा दी जाए। कर्मचारी नेताओं की मांग को मानते हुए निकाय मंत्री ने इस योजना को पे रोल वाले कर्मचारियों के लागू करने के एलान किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गेहूं खरीदने के लिए 23 हजार रुपये का ये लोन एक साल के लिए होगा जिस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। लोन लेने के बाद कर्मचारी इसे एक साल के भीतर चुका सकते हैँ। जिसके लिए वे इसकी आसान किश्तें भी बनवा सकते हैं। इन लोन को लेकर कर्मचारियों के लिए आवेदन फार्म भी दिया है।
इस योजना का लाभ पे रोल वाले कर्मचारियों को दिलाने को लेकर निकाय मंत्री से मिलने प्रधान चरण सिंह, उप प्रधान बलराज, कैशियर संजय, सचिव कृष्ण बागड़ी समेत कई अन्य कर्मचारी नेता पहुंचे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि उनकी मांग को निकाय मंत्री के सामने रखा तो मंत्री ने तुंरत प्रभाव से आयुक्त नगर निगम को पत्राचार कर कर्मचारी की मांगों को लागू करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अप्रैल- मई का समय ऐसा होता है जब इन कर्मचारियों को अपने बच्चों का दाखिला स्कूलों में करवाना होता और परिवार के लिए साल भर का गेहूं भी खरीदना होता है। इन कर्मचारियों की तनख्वाह भी कम होती है। इसलिए सरकार को ये लोन पे रोल वाले कर्मचारियों भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें