फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिंक बसों को दूसरे डिपो में भेजने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डिपो अधिकारियों को महिलाओं के लिए विशेष रूप चलाई पिंक बसें रास नहीं आई है। अधिकारियों ने इन पिंक बसों को दूसरे डिपो में भेजकर बदले में सामान्य 13 मिनी बसों को मंगवाया है। इन बसों का संचालन लोकल रूटों पर किया जा रहा है। ऐसे में महिला यात्रियों की सुरक्षा का प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। महिलाओं को सामान्य बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 20 पिंक बस शामिल की थी। इन बसों को महिलाओं के लिए चलाने की योजना थी। डिपो ने शुरुआत में इनको रूट पर चलाया, लेकिन अलग से महिलाओं के लिए चलाने में लगातार घाटे का सौदा बन रही थी। पिछले दिनों 13 पिंक बसों को दूसरे डिपो में मांग आने पर भेज दी। इन डिपो से बदले में सामान्य 13 मिनी बसों को मंगवाया गया। डिपो अधिकारियों ने इन बसों का संचालन रूटों पर किया जा रहा है। महिला यात्री सुनीता, कमला और ज्ञानो देवी ने बताया कि रोडवेज बसों में महिलाओं की सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। पिंक बसों का संचालन किया गया था। यह भी कुछ दिन चलकर बंद कर दी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसमें ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। उनको सामान्य बसों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें