फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सहारनपुर में लिंग जांच करते पानीपत का एजेंट व महिला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने रोहतक के चिकित्सकों के साथ जीपीएस ट्रैकर की मदद से करीब 125 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बहेड़ा गांव में भ्रूण लिंग जांच करते रैकेट को पकड़ा।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने मकान मालिक कंवरपाल की पत्नी शीला और पानीपत की हनुमान कॉलोनी के एजेंट नरेंद्र को मौके पर की पकड़ लिया। उनसे लिंग जांच में लिए 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। ग्रामीणों की मदद से चिकित्सक, मकान मालिक कंवरपाल सहित बाकी लोग भाग गए। सहारनपुर के बड़गांव थाना पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स और डॉ. ललित कुंडू ने बताया कि सहानपुर जिले के बहेड़ा गांव में लिंग जांच की शिकायत मिली थी। सामने आया था कि पानीपत के ही कुछ एजेंट बने हुए हैं। टीम इस मामले में पिछले डेढ़ महीने से तैयारी कर रही थी। उन्होंने 30 हजार रुपये में डिकॉय महिला तैयार की और बुधवार को डिकॉय महिला जांच कवावाने के लिए एजेंट पानीपत की हनुमान कॉलोनी के नरेंद्र के साथ टैक्सी में गई।
विज्ञापन

महिला को बड़गांव में कंवरपाल नाम का युवक मिला। वह उनको बाइक पर बहेड़ा गांव स्थित एक मकान में ले गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोहतक की स्वास्थ्य टीम के सहयोग और जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से महिला का पीछा किया। एजेंट नरेंद्र और कंवरपाल पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ जांच की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों की मदद से कंवरपाल और उनके दो भाई पोर्टेबल मशीन के साथ भाग गए। एजेंट नरेंद्र और कंवरपाल की पत्नी शीला को मौके पर ही पकड़ लिया।
इसकी सूचना बड़गांव थाना पुलिस को दी। टीम में डॉ. अभय नंदन वत्स, डाॅ. ललित कुंडू, डाॅ. ज्योति, डॉ. विशाल और रोहतक की टीम से डाॅ. विश्वजीत राठी व रणजीत सिंह शामिल रहे। आरोपी से पहले से चिन्हित 500-500 रुपये के 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। डॉ. अभय नंदन वत्स ने बताया कि जिले में लिंग जांच करने या कराने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें