फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 May 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
संस्थान में निर्मला देशपांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते विद्यार्थी व महासचिव राम मोहन राय। स्रो
विज्ञापन
पानीपत। गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से शुक्रवार को निर्मला देशपांडे संस्थान में समाजसेविका दीदी निर्मला देशपांडे की 19 वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव राम मोहन राय ने बताया कि निर्मला देशपांडे एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थीं जिन्होंने अपने जीवन, संदेश और कार्यों से समूची मानवता को प्रेरित किया। भूदान आंदोलन के दौरान निर्मला देशपांडे ने लगभग 40 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर समाज सेवा और मानव कल्याण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने निर्मला देशपांडे जी साथ लगातार 34 वर्षों तक कार्य किया। उनके निधन के बाद उन्होंने निर्मला देशपांडे संस्थान की स्थापना कर उसमें निर्मला की स्मृतियों, वस्तुओं और पुस्तकों को संरक्षित किया है। इस अवसर पर मधु यादव, सुजाता चौधरी, लक्ष्मी सैनी, नायिका भारती और रितेश गर्ग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें