फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स के लिए 19 दिसंबर से होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी तथा बास्केटबॉल खेलों के चयन के लिए लड़के और लड़कियों के वर्गों का ट्रायल 19 व 20 दिसंबर को किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पॉलीवाल ने बताया कि कबड्डी के लिए रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों के लिए और 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होगा।
विज्ञापन

खो-खो और हैंडबॉल के लिए हिसार के महावीर स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों के लिए और 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होगा। वॉलीबॉल व फुटबॉल के लिए करनाल के कर्ण स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों के लिए और 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होगा। हॉकी के लिए कुरुक्षेत्र के मार्कंडेशवर हॉकी स्टेडियम शाहाबाद में 19 दिसंबर को लड़कियों के लिए और 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होगा। बास्केटबॉल के लिए कैथल के सेक्टर-12 के स्टेडियम में 19 दिसंबर को लड़कियों के लिए व 20 दिसंबर को लड़कों के लिए ट्रायल होगा।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधारकार्ड, पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो तथा 21 नवंबर 2016 से पहले का जारी जन्म प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें