फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूसरे दिन भी नहीं मिला इलाज, दो दिन में 500 सर्जरी रुकीं

Sat, 09 Aug 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। निजी अस्पतालों में शुक्रवार को भी आयुष्मान योजना के कार्डधारक मरीजों को इलाज नहीं मिल पाया। इसके चलते मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। गंभीर मरीजों ने पीजीआई और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पूरे चिकित्सकों के न होने पर मरीजों इलाज के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर आईएमए ने दो दिन में करीब 500 सर्जरी रुकने का दावा किया है। इसमें कैंसर के मरीजों की कीमो भी नहीं हो सकी।
जिले में 60 अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़े हैं। आईएमए के आह्वान पर इन अस्पतालों में शुक्रवार को भी आयुष्मान योजना के कार्ड पर मरीजों का इलाज नहीं किया। ऐसे में मरीजों को सुबह ही अस्पतालों से लौटना पड़ा। कुछ मरीजों ने अपने स्तर पर फीस देकर इलाज कराया। इन सबके बीच मरीजों के लिए पूरा दिन परेशानी रही। वहीं सर्जरी के मरीजों को किसी प्रकार का सहारा नहीं मिला।
विज्ञापन

कुराड़ गांव के निरंजन ने बताया कि उनको पथरी का ऑपरेशन कराना है। उन्होंने शुक्रवार का समय लिया था। वह शुक्रवार को अस्पताल में पहुंचा तो योजना के अंतर्गत ऑपरेशन करने से मना कर दिया। उनको अब वापस जाना पड़ा। मतलौडा की उषा ने बताया कि वह बिश्नस्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर जांच कराने पहुंची थी। यहां उनको इलाज नहीं मिला।
वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंची। यहां ओपीडी में लंबी लाइन लगी थी। वह यहां की स्थिति देखकर वापस चली गई।
सर्जरी रुकने से मरीजों को दिक्कत बढ़ी : प्रेम अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज मुटनेजा ने बताया कि अस्पताल संचालक आयुष्मान योजना में पूरा सहयोग करते हैं। उनको समय पर पेमेंट नहीं मिल पाती। वे लंबे समय से पेमेंट की मांग कर रहे हैं। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं। मरीजों का इलाज न कर पाने का उनको दुख है लेकिन सरकार उनकी परेशानी को नहीं समझ रही है। दो दिन में करीब 500 सर्जरी नहीं हो पाई हैं। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें