फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर से निकली बच्ची को जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

Sat, 09 Aug 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर लावारिस धूम रही दस वर्षीय बच्ची को जीआरपी टीम ने परिजनों से मिलवाया। जीआरपी ने शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जीआरपी टीम ने एक लावारिस बच्ची को देखा और उससे पूछताछ की। जीआरपी टीम बच्ची को सीडब्ल्यूसी में काउंसिलिंग के लिए लेकर गई। वहां बच्ची ने जीआरपी टीम को अपने घर का पता बताया और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले किया। जीआरपी की जांच अधिकारी एएसआई सुनीता देवी ने बताया कि बच्ची अंसल की रहने वाली है। उनके पिता सबीर को उनको सौंप दिया है। परिजनों ने बताया सुहानी घर से बिना बताए आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें