फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हड़ताल से ट्रांसपोर्टरों को 1.50 करोड़ का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की अगुवाई में ट्रांसपोर्टर शनिवार को तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। पानीपत से 100 से 150 गाड़ियां बंद रहीं इनमें परचून और फूल व फूल दिल्ली से आता है।
विज्ञापन

ट्रांसपोटरों को तीन दिन में करीब 1.50 करोड़ रुपये का झटका लगा है। ट्रांसपोर्टरों ने केंद्रीय कमेटी के फैसले पर आगामी कदम उठाने की बात कही है। ट्रांसपोर्टर वीरवार को तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। ऐसे में पानीपत से दिल्ली करीब 150 गाड़ी नहीं जा सकी।
एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि ग्रीन टैक्स के विरोध में ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर गए हैं। दिल्ली में पहले ग्रीन टैक्स तीन हजार रुपये था। अब इसे बढ़कर 5200 रुपये कर दिया है। ट्रांसपोर्टर पहले भी अपनी मांग सरकार के सामने रख चुके हैं। सरकार उनकी मांगों को मानने को तैयार नहीं है, इससे ट्रांसपोर्टरों में रोष है। सरकार जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करती है ताे वे आगे फिर हड़ताल करने को मजबूर होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें