फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 50 साल बाद अशोक नगर बाजार से हटे सड़क के बीच लगे ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
अशोक नगर बाजार में ट्रांसफार्मर हटाने के बाद खाली जगह। स्रोत : एसो.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अशोक नगर बाजार में पिछले करीब 50 वर्षों से सड़क के बीचों-बीच लगे ट्रांसफार्मरों को आखिरकार हटा दिया गया है। दो ट्रांसफार्मरों को पूरी तरह हटा दिया गया है, जबकि दो अन्य को सड़क के एक किनारे शिफ्ट किया गया है।
बाजार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान कॉमरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि सड़क के बीच से ट्रांसफार्मर हटने से मार्ग पहले की तुलना में अधिक चौड़ा हो गया है। इससे बाजार में लगने वाले ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका और आम लोगों की परेशानियों से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में ये ट्रांसफार्मर बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर देते थे। इसी स्थान पर करंट लगने से एक इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) को पीड़ित परिवार को करीब दो करोड़ रुपये का मुआवजा देना पड़ा था।
व्यापारी रजत खुराना ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के स्थानांतरण के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद भी जताई। विधायक प्रमोद विज, वार्ड-5 के पार्षद जयदीप अरोड़ा और अशोक नगर मार्केट के व्यापारियों के लंबे प्रयासों के बाद यह कार्य पूरा हुआ। व्यापारियों ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन

होती थीं दिक्कतें
n
बाजार में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी।
n
बरसात में करंट फैलने और हादसे का खतरा रहता था।
n
स्पार्किंग होने से बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता था।
n
ओवरलोड के कारण बार-बार बिजली कटौती और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या रहती थी।
n
दुकानदारों और ग्राहकों को आवागमन में परेशानी होती थी।
n
ओवरलोड होने से बिजली कट की समस्या भी होती थी।

अशोक नगर बाजार में ट्रांसफार्मर हटाने के बाद खाली जगह। स्रोत : एसो.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें