फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिफाइनरी के नेफ्था प्लांट में ट्रांसफॉर्मर के सर्किट चोरी, उत्पादन हुआ बंद

Fri, 09 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी के नेफ्था क्रेकर प्लांट में चोर घुस गए। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर के चार सर्किट चोरी कर लिए। जिससे विद्युत सप्लाई कुछ देर के लिए बंद हो गई और उत्पादन रुक गया। सीआईएसएफ की टीम को अलर्ट किया गया। टीम ने दो युवकों को कंधे पर सर्किट रखकर ले जाते हुए पकड़ लिया। इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने सीआईएसएफ के तैनात एएसआई बृजेश कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपी अंकित व प्रकाश खंडरा गांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रिफाइनरी में तैनात सीआईएसएफ के एएसआई बृजेश कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह रिफाइनरी के सीआईएसएफ कांप्लेक्स में तैनात हैं। बुधवार रात को करीब दो बजे अपनी ड्यूटी पीएनसी नेफ्था प्लांट रिफाइनरी पानीपत में तैनात थे। उसी समय दो संदिग्ध युवक परिसर के सब स्टेशन-7 के पास दिखाई दिए। दोनों के कंधों पर कुछ सामान रखा हुआ था। दौड़कर दोनों युवकों को काबू कर उनकी तलाशी ली। आरोपियों के पास से तांबे की चार सर्किट प्लेट बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम अंकित व प्रकाश निवासी खंडरा गांव पानीपत बताया। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एएसआई बृजेश कुमार की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
ट्रांसफॉर्मर बंद होने से हुआ नुकसान
चार सर्किट प्लेट चोरी होने से सब स्टेशन पर लगा ट्रांसफॉर्मर बंद हो गया। जिससे प्लांट में उत्पादन भी प्रभावित हुआ और रिफाइनरी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी में चोरी की शिकायत पर टीम मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली कई है।
-सचेत, कार्यवाहक प्रभारी, सदर थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें