फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी 14 घंटे की देरी से चल रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
अंबाला से छपरा के बीच संचालित विशेष ट्रेन। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी ट्रेन 14 घंटे की देरी से चल रही है, ऐसे में यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेन नंबर 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री कभी स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर चक्कर काटते नजर आए तो कभी सहयोग केंद्र पर। आज भी 12 के करीब मेल व एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनें भी देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित : ट्रेन नंबर 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 2.40 घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 30 मिनट, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू डेढ़ घंटा, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 30 मिनट, 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 20 मिनट, 20433 सुबेदारगंज-कटरा जम्मू मेल 40 मिनट, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 30 मिनट, 64522 लुधियाना-अंबाला मैमू 30 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला एक्सप्रेस 20 मिनट, 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें