फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों के कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लंबे रूट की एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन एक घंटे, सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे और इंटरसिटी सवा तीन घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्री राकेश, सुमित और हितेश ने बताया कि वे सुबह ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेनें निर्धारित समय पर नहीं आ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई यात्रियों को लंबे रूटों की ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इस समस्या के लिए कई बार रेलवे प्रशासन को अवगत कराया गया है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनोंं के कई घंटों की देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों से बैठक कर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें हो रहीं लेट
अप लाइन : ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 22 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह एक घंटे की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर 46 मिनट की देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 23 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

डाउन लाइन : आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 मिनट की देरी से पहुंची। हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 25 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें