फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रेन रद्द और एक ट्रेन की दूरी घटाई

Thu, 29 May 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक रेलमार्ग पर चल रहे अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते दो ट्रेनों को रद्द कर एक की दूरी घटाई गई है। इससे पानीपत से रोहतक जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रेन रद्द होने से संबंधित कोई पूर्व सूचना नहीं होने पर कई यात्रियों ने स्टेशन पर पहुंचकर टिकट भी बनवा ली और ट्रेनाें के इंतजार में बैठ गए। निर्धारित समय पर जब ट्रेन नहीं आई तो यात्रियों को इसके बारे में पता लगाया।

पानीपत से रोहतक जाने वाली 54025 पानीपत रोहतक पैसेंजर और 54026 रोहतक-पानीपत पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया। वहीं, 54008 पानीपत रोहतक पैसेंजर की दूरी घटाकर गोहाना तक ही भेजा गया।
विज्ञापन


यह ट्रेन गोहाना पहुंचकर ही पानीपत से ही वापस आ गई। बुधवार को टिकट काउंटराें पर टिकट बना रहे ऑपरेटराें की घोर लापरवाही सामने आई। उन्होंने इस तरफ जाने वाले यात्रियों की टिकट बना दी और ट्रेन रद्द होने की कोई जानकारी नहीं दी।

यात्री घंटों इंतजार करने के बाद पूछताछ केंद्र पर पहुंचे तो उनको इसका पता चल सका। रोहतक जा रहे अशोक शर्मा, सुशील शर्मा और उनके परिजनों ने बताया कि वे अपने किसी रिश्तेदार के पास रोहतक जा रहे थे।

टिकट काउंटरों पर लंबी लाइन होने कारण वे भी लाइन में खड़े हो गए। ऑपरेटरों से टिकट मांगी तो उन्होंने बनाकर दे दी। प्लेटफार्म पर पहुंचकर पता चला कि रोहतक जाने वाली ट्रेन रद्द है। टिकट वापस भी नहीं हुए। इसी तरह से कई यात्रियों को अन्य साधनों को चुनना पड़ा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें